You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
लेबनान में इसराइली हमले में मलबे के नीचे दबे बच्चे को बचाया गया
ये बचावकर्मी लेबनान में हुए एक इसराइली हमले के बाद मलबे में दबे सात साल के बच्चे को बाहर निकाल रहे हैं.
इस हमले में बच्चे के पिता और उसकी बहनों की मौत हो गई.
बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसे अभी तक यह नहीं बताया गया है कि हमले में उसके पिता और बहनों की जान चली गई है.
अप्रैल में अमेरिका की मध्यस्थता से इसराइल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम लागू हुआ था.
इसके बाद लेबनान में हुए इसराइली हमलों में से यह सबसे भारी बमबारी वाली घटनाओं में से एक थी.
संघर्ष विराम का उल्लंघन दोनों पक्षों की ओर से कई बार किया गया है.
इसराइली सेना का कहना है कि उसने हिज़्बुल्लाह के 100 से ज़्यादा ठिकानों को निशाना बनाया और आम नागरिकों को लक्ष्य नहीं बनाया.
इसराइल और लेबनान के बीच हुए इस संघर्ष विराम समझौते में ईरान समर्थित संगठन हिज़्बुल्लाह सीधे तौर पर शामिल नहीं था.
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)