You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
गाज़ियाबाद में मदरसे को सील करने के फै़सले पर स्थानीय लोग क्यों उठा रहे हैं सवाल?
उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में छात्र सूर्या चौहान की हत्या के बाद इलाक़े में अवैध संपत्तियों की जांच की जा रही है.
पुलिस और प्रशासन की ओर से चल रही कार्रवाई में दो मदरसों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है.
प्रशासन का कहना है कि दोनों मदरसे अल्पसंख्यक विभाग की अनुमति और वैध पंजीकरण के बिना संचालित किए जा रहे थे.
हालांकि स्थानीय लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं. दूसरी तरफ़ अधिकारियों का कहना है कि खोड़ा क्षेत्र में अवैध संस्थानों और संपत्तियों के खिल़ाफ़ जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट.
रिपोर्ट: सुमेधा पाल
शूट: शुभ राणा
एडिट: रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)