You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
फ़ीचर टेस्ट करने के लिए पानी में उतारी गाड़ी, लेकिन चुकाई भारी कीमत
अमेरिका के टेक्सस में एक शख़्स को झील में टेस्ला साइबरट्रक चलाने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया.
ये शख़्स अपनी कार के वेड मोड फीचर का इस्तेमाल करने के लिए उसे झील में लेकर गया था.
टेस्ला के ऑनलाइन मैनुअल के मुताबिक, वेड मोड की मदद से साइबरट्रक पानी के स्रोतों, नदी या नालों में 81.5 सेंटीमीटर की अधिकतम गहराई तक चल सकती है.
पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को झील के एक बंद हिस्से में कार चलाने और पानी में सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है.
टेस्ला साइबरट्रक एक इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक है, जो बुलेट-रेसिस्टेंट स्टील मटेरियल से बना है और इसकी कीमत 70,000 डॉलर से ज़्यादा है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)