करीब पांच करोड़ में बिका एफिल टावर का ये हिस्सा
करीब पांच करोड़ में बिका एफिल टावर का ये हिस्सा
प्रकाशित
मामूली सी दिखने वाली ये सीढ़ियां एक वक़्त में एफिल टावर का हिस्सा हुआ करती थीं. 21 मई को पेरिस में हुई एक नीलामी में ये सीढ़ियां करीब पांच करोड़ रुपये में बिकी हैं.
ये सीढ़ियां 1889 में बनी थीं जब एफिल टावर को बनाया गया था. 9 फीट ऊंची हैं और 1.4 टन की इस सीढ़ी में 14 स्टेप्स हैं.
चार दशक से भी पहले एफिल टावर की कुल 526 फीट लंबी सीढ़ियों के हिस्से को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बेच दिया गया था. और अब इसी हिस्से की जगह पर लिफ्ट है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



