9/11 के बाद हेट क्राइम के शिकार हुए सिख की कहानी

वीडियो कैप्शन, 9/11 के बाद हेट क्राइम के शिकार हुए सिख की कहानी
प्रकाशित

बीते शनिवार अमेरिका में 9/11 के आतंकी हमले को 20 साल हो गए. इस हमले के बाद अमेरिका में हेट क्राइम काफ़ी बढ़ गया था. एक अमेरिकी सिख बलबीर सिंह सोढी भी इसका शिकार हो गए, जो सिख होने के कारण दाढ़ी रखते थे और पगड़ी पहनते थे. हत्यारे ने उन्हें मुसलमान समझ लिया था. उनकी हत्या 9/11 के बाद हेट क्राइम का पहला मामला था. बीबीसी संवाददाता जतिंदर ढिल्लों ने बलबीर के भाई, उनके बेटे और हत्यारे से बात की. आपको बता दें कि बलबीर सिंह के हत्यारे से बात करने से पहले हमने सोढी परिवार से इस बात की इजाज़त ले ली थी कि उन्हें भी इस रिपोर्ट का हिस्सा बनाया जाए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)